जगदलपुर: नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास शव लेकर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, स्टाफ नर्स की हुई मौत
रायपुर से शव लेकर जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-30 पर संबलपुर के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 6:30 बजे एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में महारानी अस्पताल, जगदलपुर की स्टाफ नर्स शबनम खान (35) की मौत हो गई,।