पटियाली: गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
गंजडुंडवारा थाना पुलिस ने रविवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए पहले वारंटी अभियुक्त का नाम मथुरा प्रसाद पुत्र लीलाधर है। जो मारपीट के मामले में वारंटी चल रहा था। दूसरे वारंटी अभियुक्त का नाम दीपक पुत्र किशनलाल है। जो जानलेवा हमले के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।