पटियाली: सिढपुरा थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सीओ और नायब तहसीलदार ने सुनी समस्याएं, पहुंचे 7 शिकायती पत्र
सिढपुरा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में सीओ राजकुमार पांडे, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और थाना प्रभारी राधेश्याम सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर फरियादियों द्वारा कुल सात शिकायती पत्रों की आमद हुई। जिसमें दो शिकायतों का मौके पर टीमें भेजकर निस्तारण कराया गया। बाकी शिकायतों का निस्तारण करने के लिए अधिनस्थों को निर्देशित किया।