पटियाली: अमांपुर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
अमांपुर थाना पुलिस ने शनिवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम विपिन पुत्र रघुराज है। अभियुक्त अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा का रहने वाला है। गिरफ्त में अभियुक्त मारपीट के मामले में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया है।