पटियाली: ग्राम अलीपुर दादर में कब्रिस्तान की भूमि से पेड़ काटने और कब्रों से छेड़छाड़ करने पर थाने में हुई शिकायत
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर दादर स्थित हाइवे मार्ग पर कब्रिस्तान की भूमि से हरे पेड़ काटने एवं कब्रों के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत गांव के ही जाबिर एवं कुछ अन्य लोगों द्वारा पटियाली थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की गई। मामले की जांच के लिए एसएचओ गोविंद बल्लभ शर्मा ने राजस्व एवं पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी।