पटियाली: कोलकाता हुई रेप के बाद हत्या के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पटियाली के मुख्य चौराहे पर फूंका ममता बनर्जी का पुतला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पटियाली नगर इकाई के द्वारा कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया।