पटियाली: सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिला न्यायालय में किया पेश
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने शनिवार को 2 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त मे आई वारंटी अभियुक्तों का नाम राकेश पुत्र लीलाधर और अवनीश पुत्र ब्रजराज है। अभियुक्त सनौढ़ी गाँव के रहने वाले हैं। गिरफ्त में आये अभियुक्त मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वारंटी चल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।