कोटा के रंगबाड़ी के निजी स्कूल में शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आरोप है कि शिकायत के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने नही की कोई कार्रवाई, कोई जवाब भी नही दिया
कोटा के रंगबाड़ी क्षेत्र में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई की गई छात्र अक्ष कक्षा 5 उम्र 10 वर्ष को टीचर ने काफी बेहरमी से पीटा और गाली गलौच की ओर डराया, धमकी दी। जिसका वीडियो मंगलवार सोशल मीडिया पर वायरल हो यह है। अभिभावक द्वारा स्कूल के निर्देशक को फोन करने पर उन्होंने बताया कि वह बाहर है उन्होंने महावीर नगर जो कार्यवाहक प्रिंसिपल है उनके नंबर दिए उनसे बात करने पर उन्होंने भी उन्होंने बोला कि कोई नहीं छोटी-मोटी लगी है उन्होंने बात को टालमटोल कर दिया और कोई स्पष्ट जवाब नही दिया कुछ बात करने को तैयार नहीं है। छात्र से मारपीट के चलते वह डिप्रेशन में है।
Sangod, Kota | Aug 25, 2026