कोटा में बिजली विभाग का कमाउपुत मीटर, बिना घरेलू लोड दौड़ रही मीटर की लाइट
कोटा 23 अगस्त बलिता क्षेत्र के बजाज नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान नंबर 131 में बिजली मीटर का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है । निर्माण कार्य के दौरान कनेक्शन के तार हटाए जाने के बाद भी मीटर बिना किसी कनेक्शन के तेज गति से चलता और लगातार यूनिट बढ़ाता हुआ दिखाई दिया ।
मकान मालिक ने समाजसेवी हिम्मत सिंह को जानकारी दी तो मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को देखा और वीडियो के माध्यम से इस बड़े भ्रष्टाचार को सार्वजनिक किया।
हिम्मत सिंह ने कहा कि यह मामला केवल एक मकान के मीटर का नहीं, बल्कि कोटा के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के भरोसे का सवाल है। पिछले कुछ महीनों में कई उपभोक्ताओं ने हमे शिकायत दी है कि जिनके 3 से 5 हजार बिल आते थे एकाएक 20 से 30 हजार बिल भेज दिए की मीटर खराब है । शिकायत लेकर कार्यालय जाने वाले उपभोक्ताओं को समाधान के बजाय जांच, औपचारिकताओं और किस्तों में भुगतान की सलाह देकर कथित रूप से परेशान किया जा रहा है।
जब बिना तार के मीटर यूनिट बढ़ा सकता है, तो जिन उपभोक्ताओं के मीटर और बिलों में गड़बड़ी की शिकायत है, उनकी निष्पक्ष जांच आखिर कौन करेगा ?
बजाज नगर के मीटर की स्वतंत्र तकनीकी जांच हो और आम उपभोक्ताओं के बड़े हुए आए बिजली बिलों का विशेष ऑडिट जांच हो; विवादित मीटर की जांच उपभोक्ता की मौजूदगी में हो , गलत बिल तत्काल संशोधित किए जाएं , पार्ट पेमेंट में मना नहीं करे और उपभोक्ताओं के शोषण पर तत्काल रोक लगाई जाए ।
बिजली जैसी आवश्यक सेवा में मनमानी बिलिंग और उपभोक्ता की बेबसी स्वीकार नहीं की जाएगी।
जब सरकार विपक्ष के जनप्रतिनिधि व्यापारी आमजन सब #KEDL बिजली कंपनी हटाने की माँग कर रहे है इसे हटाने के सबूत भी दे रखे है उसके बाद भी इसे हटा कर #JVVNL को क्यों नहीं संभालाया जा रहा है
साभार वीडियो— हिम्मत सिंह
समाजसेवी, कोटा
078911 11355
Sangod, Kota | Aug 25, 2026