सांगोद के मंडिता सरकारी स्कूल में घटिया इंटरलॉकिंग निर्माण पर चला बुलडोजर
गुणवत्तापूर्ण व मापदंड अनुसार काम नही मिलने पर पंचायत समिति ने की कार्रवाई
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडिता में प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग ब्लॉक के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया तकनीक मापदंड अनुसार व निर्माण सामग्री की गुणवत्ता उचित नहीं होने पर मौके किए गए कार्य को हटवा दिया गया ग्राम पंचायत के प्रशासक ललित किशोर व ग्राम विकास अधिकारी दीपक राठौर मौके पर रहे कार्य को दोबारा से करने हेतु ग्राम पंचायत को सहायक अभियंता द्वारा निर्देश प्रदान किए गए
Sangod, Kota | Aug 25, 2026