कोटा के पुनिया देवरी गांव के सरकारी स्कूल में पोषाहार खाने के बाद बिगड़ी बच्चो की तबियत
मिड-डे मील में परोसे गए खाने के बाद दो दर्जन से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबियत
कोटा रामपुर इलाके के पुनिया देवरी गांव स्थित सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद अचानक करीब 15 से 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी होने लगी और उनकी हालत खराब होने पर परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। समाजसेवी विरम गुर्जर के अनुसार, स्कूल में सुबह बच्चों ने खाना खाया था। खाना खाने के कुछ समय बाद ही कई बच्चों को उल्टी और तबीयत खराब होने की शिकायत होने लगी। इसके बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल करीब 10 से 15 बच्चों का इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल बच्चों की तबीयत बिगड़ने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता और सैंपल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आपकी राय क्या है? कमेंट करके जरूर बताएं।
Sangod, Kota | Aug 24, 2026