सांगोद में नगर पालिका चुनाव को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने ली प्रभारियों की बैठक
सांगोद/कोटा।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अध्यक्षता में मंगलवार को निजी आवास पर चुनाव वार्ड प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने और बूथ स्तर तक संगठन को अभेद्य बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में वार्ड प्रभारियों, सह प्रभारियों, संयोजकों एवं सह संयोजकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी व किशनगंज विधायक ललित मीणा तथा भाजपा नेता ललित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Sangod, Kota | Aug 25, 2026