आनंदपुरी: आनंदपुरी जैन मंदिर में भव्य वेदी शिलान्यास महोत्सव का आयोजन
प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया ने विधि-विधान से कराया पूजन, श्रद्धालुओं ने लिया पुण्यार्जन आनंदपुरी कस्बे में निर्माणाधीन आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को भव्य वेदी शिलान्यास महोत्सव आयोजित हुआ। समारोह में जैन समाज के श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।