गिधौर: गिद्धौर मिंटो टॉवर के पास ओवरलोड ई-रिक्शा पलटा, लोग बाल-बाल बचे
Gidhaur, Jamui | Sep 11, 2026 गिद्धौर मिंटो टॉवर के पास शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ओवरलोड ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।बताया जाता है कि ई-रिक्शा चालक झाझा से फल और अन्य सामान लोड कर गिद्धौर की ओर आ रहा था। मिंटो टॉवर के समीप पहुंचते ही अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।