शाहनवाज जनरल स्टोर का हुआ भव्य शुभारंभ।
टेढ़ागाछ (किशनगंज)। टेढ़ागाछ बाजार स्थित मुखिया जमील अहमद कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को नमाज-ए-असर फातेहा के उपरांत शाहनवाज जनरल स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनरल स्टोर के प्रोपराइटर शाहनवाज आलम ने बताया कि उनकी दुकान में दैनिक उपयोग की सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सामान और उचित कीमत पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दुकान के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।