किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद आज़ाद साहब ने रौटा में अमौर एवं बैसा प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में संगठन विस्तार एवं मजबूती के साथ-साथ आमजनों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष चर्चा हुई।