श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया छठ महापर्व, सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा मुस्तैद
टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को छठ महापर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छठव्रतियों ने विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बीडीओ अजय कुमार, सीओ शशि कुमार कृषि पदाधिकारी आदिल अनवर एवं थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने सुहिया रेतुआ नदी घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती रही।