टेढ़ागाछ के मटियारी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में अधिकारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं और किया त्वरित समाधान। मंगलवार को मटियारी पंचायत में अधिकारियों का आयोजित 'सहयोग शिविर' में, जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से बीडीओ अजय कुमार ,सीओ शशि कुमार, कृषि पदाधिकारी मोहम्मद आदिल अनवर ,मुखिया प्रतिनिधि शबदर हुसैन अंसारी, समेत जिला के अधिकारी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी पंचायत के वार्ड सदस्य उपस्थित रहे
Bahadurganj, Kishanganj | Nov 17, 2026