Public App Logo
Profile Picture

News 24 Seemanchal

@abufarhan781
21061Followers
187Following
जुमे की नमाज़ के बाद विधायक अख्तरुल ईमान ने सुनीं जनसमस्याएं

अमौर। अमौर विधानसभा क्षेत्र में जुमे की नमाज़ के बाद विधायक अख्तरुल ईमान ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और उनके समाधान का हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
'बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन-2026' के तहत हो रहे मतदान के अवसर पर पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त,पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया, जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के  द्वारा अनुमंडल कार्यालय, किशनगंज तथा प्रखंड कार्यालय, किशनगंज एवं अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 
इस दौरान मतदान प्रक्रिया, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
किशनगंज- बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के अवसर पर मतदान दिवस दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को श्री नवीन कुमार ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी - सह - जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।
किशनगंज- बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के अवसर पर मतदान दिवस दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को जिलान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं द्वारा स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान किया जा रहा है ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा 'बिहार विधान परिषद कोशी स्नातक निर्वाचन-2026' के मतदान के मद्देनजर समाहरणालय, किशनगंज में पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।
सुहिया हाट सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन।

टेढागाछ प्रखण्ड क्षेत्र के चिलहानिया पंचायत के विभिन्न गांवों से होकर निकली विसर्जन यात्रा, श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई; पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में निभाई अहम भूमिका।
जनता की सेवा ही हमारा मकसद: विधायक तौसीफ आलम

बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके हक़-हुक़ूक़ के लिए आवाज़ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना ही हमारा मकसद है।
टंगटंगी खानकाह शरीफ में विधायक ने उपलब्ध कराया डी फ्रीजर

बहादुरगंज। विधायक तौसीफ आलम ने बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टंगटंगी खानकाह शरीफ में आज एक और डी फ्रीजर की व्यवस्था कराकर मुहैया कराया। इस पहल से खानकाह शरीफ में आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। विधायक की इस पहल को क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिलाधिकारी, किशनगंज एवं पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा ठाकुरगंज थानान्तर्गत महानंदा नदी एवं भातडाला पोखर, ठाकुरगंज स्थित दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
कन्हियाबाड़ी हाट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे एर नासिक नदीर

कोचाधामन। मजगामा पंचायत के कन्हियाबाड़ी हाट में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एर नासिक नदीर शामिल हुए। उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं दीं।
बिरवा आवास सह कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनते जिला परिषद सदस्य

कोचाधामन। बिरवा आवास सह कार्यालय में जिला परिषद सदस्य इंजीनियर नासिक नदीर ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल करते हुए लोगों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
हाथी के हमले में मोफीज साहब के इंतकाल पर विधायक तौसीफ आलम ने जताया दुख

बहादुरगंज। विधायक तौसीफ आलम ने गांगी में जंगली हाथी के हमले में अलताबाड़ी-तालबाड़ी निवासी मोफीज साहब के इंतकाल पर गहरा दुख जताया। उन्होंने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। विधायक ने इस घटना को बेहद अफसोसनाक और दुखद बताया।
जंगली हाथी से घायल युवक के परिजनों से मिले विधायक तौसीफ आलम

बहादुरगंज। विधायक तौसीफ आलम ने दरनिया निवासी अलीम साहब के बेटे के जंगली हाथी के हमले में घायल होने की सूचना मिलने पर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना और परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
Kishanganj Terhagachh सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, सुहिया हाट की पूजा समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा एवं मेले का सफल और सुव्यवस्थित आयोजन कराने में अहम भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों के आपसी सहयोग, समर्पण और सक्रिय प्रयासों से पूरे आयोजन को सफल बनाया गया। उनके सराहनीय योगदान से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं मां दुर्गा के दर्शन करने में काफी सुविधा मिली।
अररिया,जिलाधिकारी ने परमान नदी के त्रिशूलिया घाट पर विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा

विजयदशमी के अवसर पर प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिला मुख्यालय स्थित परमान नदी के त्रिशूलिया घाट पर विसर्जन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। साथ ही, भीड़ को नियंत्रित करने, विसर्जन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा विसर्जन प्रक्रिया के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला प्रशासन अररिया 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samaratchaudhry nis:value=samaratchaudhry nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
टेढागाछ सुहिया हाट मंदिर में कीर्तन मंडलियों का सम्मान:नवरात्र में भक्तिमय माहौल बनाने पर अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मानित।
किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड के कस्बा गांगी गांव में जंगली हाथी घुसा, गांव में दहशत। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bahadurganj nis:value=Bahadurganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangipanchayat nis:value=GangiPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wildelephant nis:value=WildElephant nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/>
पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा पुलिस कार्यालय, किशनगंज में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई के दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
बहादुरगंज के कस्बा गांगी गांव में घुसा जंगली हाथी, दहशत

किशनगंज। बहादुरगंज प्रखंड के कस्बा गांगी गांव में जंगली हाथी के घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
किशनगंज के बहादुरगंज प्रखंड के कस्बा गांगी गांव में जंगली हाथी घुसा, गांव में दहशत। सूचना पर प्रशासन मौके पर पहुंचा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganj nis:value=Kishanganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bahadurganj nis:value=Bahadurganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangipanchayat nis:value=GangiPanchayat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wildelephant nis:value=WildElephant nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/>
टेढ़ागाछ में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर हर्षोल्लास:सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तैनात रहे, अधिकारियों को सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार प्रातः कालीन गश्ती के दौरान जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर  विशेष वाहन चेकिंग अभियान' चलाया गया। 
इस दौरान पुलिस टीमों ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा वाहन की वैधता की जाँच की।
पुलिस बल द्वारा बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं सीमावर्ती मार्गों पर विशेष निगरानी की जा रही है।
किशनगंज पुलिस जिला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि किशनगंज शहरी क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 जिला पदाधिकारी, किशनगंज एवं श्री संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दशहरा पर्व एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किशनगंज जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। 
साथ ही, पूजा पंडालों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए आमजनों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
किशनगंज पुलिस आमजनों से अपील करती है कि दुर्गा पूजा पर्व को शांति, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएँ तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
Bihar Police 
Home Department, Govt. of Bihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
District Kishanganj 
Kishanganj Police 
<nis:link nis:type=tag nis:id=dig_purnea nis:value=Dig_Purnea nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अलफोल्लोवेर्स nis:value=अलफोल्लोवेर्स nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishanganjpolice nis:value=KishanganjPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haintaiyaarhum nis:value=HainTaiyaarHum nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpoliceofficial nis:value=biharpoliceofficial nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnewstoday nis:value=biharnewstoday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस_अधीक्षक nis:value=पुलिस_अधीक्षक nis:enabled=true nis:link/>
दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं