मंडला: कोतवाली पुलिस ने डीजे चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक का माल बरामद
Mandla, Mandla | Aug 21, 2026 शुक्रवार तीन बजे थाना कोतवाली पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के 16 डीजे बॉक्स और वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप सहित करीब 10 लाख 15 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है। 2 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान की टीम ने यह कार्रवाई की है।