हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में उप.प्राचार्या एवं गणित विभागाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा गर्ग के सेवानिवृत्ति समारोह का गरिमामय आयोजन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज जगाधरी में कॉलेज की उप.प्राचार्या एवं गणित विभागाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा गर्ग की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
श्रीमती अनुपमा गर्ग ने महाविद्वालय में अपने 37 वर्षो के गौरवशाली कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। इस लंबी सेवा अवधि के दौरान उन्होने अपनी निष्ठा, समर्पण एवं कर्तव्यपरायणता से महाविद्वालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यो में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश मोहन एवं समस्त प्रबंधन समिति ने इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए श्रीमती अनुपमा गर्ग की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना की तथा उनके स्वस्थए सुखमय एवं आनंदमय भविष्य की कामना की। उन्होंने उनके योगदान को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए मंगलकामनाएँ दीं।
प्राचार्या श्रीमती मोनिका खुराना ने श्रीमती अनुपमा गर्ग के शैक्षणिक योगदान कर्तव्यनिष्ठाए अनुशासनप्रियता एवं कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ.साथ संस्थान की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उप.प्राचार्या एवं गणित विभागाध्यक्ष के रूप में उनका अनुभवए सहयोगात्मक व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर श्रीमती वीनू गोयल ,डाॅ० सुरूचि कालरा चौधरी एवं श्रीमती सीमा गुप्ता, डाॅ० सोनिया शर्मा ने श्रीमती अनुपमा गर्ग के साथ बिताए अपने यादगार पलों को स्मरण करते हुए अपने विचार साझा किए। उन्होने उनके साथ कार्य करने के अनुभवों और मधुर स्मृतियों को भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त किया। डिप्टी सुपरिटेंडेट श्री मनीष कंबोज ने भी उनके सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें नई जीवन-यात्रा के लिए सभी नाॅन टीचिंग स्टाफ की ओर से शुभकामनाएँ दी। सतीश ने अपनी मधुर आवाज में एक खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया, जिसने समारोह के वातावरण को भावुक एवं संगीतमय बना दिया। श्रीमती अनुपमा गर्ग के husband श्रीमान सतीश गर्ग जी, पुत्र सौरभ और वैभव, पुत्र वधू आशिमा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए
कार्यक्रम की आयोजिकाओं डॉ अंकिता डॉ नीतिका एवं श्रीमती रितु दुआ ने समारोह को सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीमती अनुपमा गर्ग के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शनए अनुभव और स्नेह कॉलेज परिवार के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा गर्ग ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा कॉलेज प्रबंधन प्राचार्या सहकर्मियों एवं समस्त कॉलेज परिवार के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें सेवानिवृत्ति के नए अध्याय के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थए सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
श्रीमती अनुपमा गर्ग की सेवानिवृत्ति कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनकी सेवाएँए अनुभव और योगदान सदैव संस्थान की स्मृतियों में संजोए रहेंगे।