लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का देश बनाने के लिए युवा पीढी को लेना होगा संकल्प -कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रन फॉर युनिटी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवा पीढी को दिलाई शपथ,जयन्ती पर सैकड़ों खिलाडिय़ों, युवाओं व महिलाओं ने लिया भाग
यमुनानगर, 31 अक्तूबर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत बनाने के लिए युवा पीढी को नि:स्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का संकल्प लेना होगा। इस संकल्प को पूरा करने के लिए देश की भावी पीढी को अपने जीवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शो को धारण करना होगा। इन्हीं तमाम उद्देश्यों को लेकर रन फॉर युनिटी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम हिन्दू गल्र्स कालेज जगाधरी में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का लक्ष्य था कि भारत हर दृष्टि से मजबूत हो और उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़े। देश के प्रधानमंत्री इसी सोच, देश की एकता व उनकी नीतियों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्टï्र बनाने का लक्ष्य रखा है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम अपने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग अवश्य दें। इस दौड़ में सैकड़ों स्कूली बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया और सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिन्दू गल्र्स कालेज से शुरू होकर मटका चौक, रामलीला भवन,चौक बाजार, खेड़ा बाजार, झंडा चौक, श्री नगर कालोनी, बस स्टैण्ड जगाधरी से होते हुए वापस हिन्दू गल्र्स कालेज में पहुंचे।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। आजाद भारत के इतिहास में सरदार वल्लभ भाई पटेल का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है, उनकी जयंती को देश भर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद वे भारत के पहले गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री बनाए गये। महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजाद भारत की रियासतों को एक सूत्र में पिरोने की अहम भूमिका निभाई। जिसके कारण ही लौह पुरुष पटेल जी को भारतीय एकता के प्रतीक माने गए हैं।
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर जगह-जगह रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाता हैं। भारत की एकता और अखंडता के लिए हमारे युवा दौड़ रहे है। लेकिन आज कुछ शक्तियां देश की एकता एवं अखंडता को नुकसान पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और मजबूती के लिए हमारे स्कूली बच्चों, युवाओं व महिलाओं ने इस दौड़ में भाग लिया है। यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधता व एकता का महत्व इस रन फॉर यूनिटी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं को सरदार पटेल जी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौड़ में शामिल होकर सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन, विचारों एवं नीतियों की जानकारी दी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, एसडीएम विश्वनाथ, डीएसपी रजत गुलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता रामनिवास गर्ग, घुमंतू जाति आयोग के वाइस चेयरमैन ओमपाल, खरैती लाल बतरा, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता, पार्षद प्रिंयक शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।