गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 80 यूनिट रक्त एकत्रित
यमुनानगर, 31 अक्टूबर: (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, संतपुरा, यमुनानगर एवं रोटरी क्लब, यमुनानगर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज की यूथ रेड क्रॉस यूनिट, रेड रिबन क्लब, एनएसएस और एनसीसी यूनिट द्वारा आयोजित किया गया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, आईएएस (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त से कईं जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। मुख्य अतिथि ने आज के इस सोशल मीडिया के युग में गिरते नैतिक मूल्यों पर चिंता व्यक्त की और अपने कार्यकाल के दौरान की यमुनानगर की यादें ताजा कीं।
और जीएनजी कॉलेज के महासचिव एम.एस. साहनी ने सभी को कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत कराया।
शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में कॉलेज की एनसीसी और एनएसएस की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साह के साथ रक्तदान किया। इसके साथ ही जिले भर से आए लोगों, समाजसेवियों और युवाओं ने भी शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर जीएनजी कॉलेज के महासचिव रोटेरियन एम.एस. साहनी, जीएनजी कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्य श्री अश्विनी दत्ता, रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक दत्ता, सचिव रोटेरियन हरविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रोटेरियन सुमीत गुप्ता और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 3080 रोटेरियन श्रीमती रीता कालरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कॉलेज की निदेशिका डॉ. वरिंदर गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने मुख्य अतिथि, रोटरी क्लब, जिले भर से आए सभी रक्तदाताओं और एनसीसी-एनएसएस की छात्राओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे शिविर युवाओं में समाज सेवा की भावना को प्रबल करते हैं। अंत में रोटरी क्लब यमुनानगर के अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक दत्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया
Jagadhri, Yamuna Nagar | Oct 31, 2026