फिरोज़ाबाद: अधिवक्ता संदीप बंसल का 5 वर्ष के लिए पंजीकरण निलंबित, बार काउंसिल यूपी ने कदाचार का दोषी माना: विपिन तिवारी
जैन नगर खेड़ा निवासी अधिवक्ता संदीप बंसल को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति ने पेशेवर कदाचार (मिसकंडक्ट) का दोषी मानते हुए 5 वर्ष के लिए अधिवक्ता पंजीकरण से निलंबित कर दिया है। यह कार्यवाही फिरोजाबाद निवासी विपिन तिवारी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई। विपिन तिवारी ने शनिवार शाम 5 बजे क़रीबन मीडिया को उक्त जानकारी दी।