फिरोज़ाबाद: नगला मिर्जा बड़ा निवासी पॉट भट्ठी ठेकेदार की संदिग्ध हालात में मौत, मुंह से निकला झाग, परिजनों ने जताई शंका
थाना रामगढ़ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा निवासी पॉट भट्ठी ठेकेदार नेपाल सिंह की शुक्रवार-शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि उनके मुंह से झाग निकल रहा था और अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए फिरोजाबाद से लेकर आगरा तक दौड़ते रहे, लेकिन देर रात करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।