फिरोज़ाबाद: चलती ट्रेन में टूटी सांसें: सीमांचल एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, स्टेशन पर उतारते ही हुई मौत
दिल्ली से बिहार जा रही सीमांचल एक्सप्रेस में शनिवार को खगरिया निवासी मोहम्मद शमशाद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अलीगढ़ पार करते ही हालत गंभीर होने पर भाई ने उसे स्लीपर से एसी कोच में शिफ्ट कराया, लेकिन टूंडला स्टेशन पहुंचते ही शनिवार दोपहर एक बजे क़रीबन उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक अपने भाई संग घर लौट रहा था।