फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद जिले में मुख्य चुनाव आयुक्त की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ माथुर वैश्य समाज का स्नेह मिलन
माथुर वैश्य मण्डलीय परिषद, फिरोजाबाद मण्डल द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह शनिवार दोपहर एक बजे क़रीबन फिरोजाबाद क्लब में भव्य और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर समाज के कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से हुई।