फिरोज़ाबाद: टीला कठेरिया चौक स्थित मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर हुआ बवाल, थाना दक्षिण पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र के टीला कठेरिया चौक स्थित मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर हुए विवाद ने माहौल गरमा दिया। शांति व्यवस्था भंग होते देख थाना प्रभारी दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ओंकार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन चार लोगों को गिरफ्तार किया।