पटना ग्रामीण: कंकड़बाग के सागरमल ज्वेलर्स में लूट के मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, 3 बाइक, 4 मोबाइल और 1 लाख रुपये बरामद
कंकड़बाग थाना क्षेत्र के ओल्ड बायपास के पास सागरमल ज्वेलर्स के दो स्टाफ से लगभग चार लाख रुपए के लूट मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार शाम करीब 5:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पटना एसपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने मामले की जानकारी दी है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, चार मोबाइल और 1 लाख नगद बरामद किए गए हैं।