गिरिडीह: डीसी ने एचई हाई स्कूल में छात्रों से SIR-2026 पर संवाद किया, युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर दिया
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को 2 बजे एचई हाई स्कूल का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया, मतदाता पंजीकरण,तथा युवा मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।