Public App Logo
भूख हड़ताल के 16वें दिन देवेंद्र नाथ महतो का BP 84/39, स्वास्थ्य पर बढ़ी चिंता JPSC-JSSC से जुड़ी अभ्यर्थियों और छात्रों की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल 16वें दिन भी जारी है। सदर अस्पताल में उनकी लगातार मेडिकल जांच और निगरानी की जा रही है। मेडिकल अपडेट के अनुसार, सोमवार को उनका ब्लड प्रेशर 84/39 mmHg दर्ज किया गया। बताया गया कि 15 अगस्त के बाद से लगातार जांच में उनका BP कम पाया जा रहा था और आज यह और नीचे चला गया। स्वास्थ्य स्थिति लगातार कमजोर होने के बावजूद देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी हंगर स्ट्राइक जारी रखी है। अस्पताल में चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। #apnagiridihnews #JPSC #JSSC #JharkhandNews - Giridih News