भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ होगा आयोजित
Kullu Times
आज उदयपुर मंडल मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में सेवा और समर्पण के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्तूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है।इसी क्रम में आज उदयपुर में भाजपा उदयपुर मंडल द्वारा आयोजित बैठक में अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।जिसके मुख्य प्रवक्ता मनाली के पूर्व विधायक व हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर व पूर्व विधायक व वर्तमान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य वर्तमान भाजपा नेता रवि ठाकुर , व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जवाहर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रिगज़िंन हायरप्पा , भाजपा जिला महामंत्री संजय कटोच , उदयपुर मंडल अध्यक्ष किशोरी रावत,
केलांग मंडल अध्यक्ष तेंज़िंन कटोच , उदयपुर मंडल महामंत्री संदीप कुमार , और जगदीश ठाकुर,उदयपुर बार्ड की जिलापरिषद सदस्य रूपा तिन्दी की बी डी सी रवीना , उदयपुर की बी डी सी अनीता,जहालमा पंचायत के प्रधान प्रेमलाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा उषा देवी और अनेक पंचायत प्रतिनिधि उदयपुर मंडल और केलांग मंडल और भाजपा जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे । BJP Himachal Pradesh BJP KULLU HP Narendra Modi Govind Singh Thakur Ravi Thakur, Lahaul-Spiti
Kullu, Kullu | Sep 6, 2026