जंतर-मंतर पर हंगामा - आशुतोष रांका बोले, जब तक इस्तीफा नहीं पीछे नहीं हटेंगे, जो उखाड़ना है उखाड़ लो!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक बार फिर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार CJP नेता आशुतोष रांका और उनके साथी जंतर-मंतर परिसर में पहुंचे थे, जहां उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस वैन में बैठे-बैठे आशुतोष रांका ने वीडियो जारी कर कहा कि वे अपनी मांग पर कायम हैं।
उन्होंने कहा, "हमने जो वादा किया था उस पर टिके हैं, जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक पीछे नहीं हटेंगे। प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगी।"
सूत्रों के अनुसार जंतर-मंतर को हाल ही में धरना स्थल की सूची से हटाया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।
#JantarMantar #DelhiNews #AshutoshRanka #CJP #DelhiPolice #BreakingNews #ViralVideo #DDMNews