स्कूलों में छात्राओं की शिकायतें अब सीधे पढ़ेंगी एसीपी, कार्रवाई के निर्देश
शिकायत पेटिकाओं से मिले सुझावों की समीक्षा, समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
गाजियाबाद। स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए पुलिस ने शिकायत पेटिका अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है।
इसी क्रम में एसीपी कोतवाली नगर द्वारा विद्यालयों में स्थापित शिकायत पेटिकाओं से प्राप्त शिकायतों और सुझावों को स्वयं पढ़कर उनकी समीक्षा की गई।
एसीपी द्वारा छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
गौरतलब है कि गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों में शिकायत पेटिका स्थापित की गई हैं, जिनमें लीलावती इंटरनेशनल स्कूल, इंद्रापुरम स्कूल प्रताप विहार, चौकी गऊशाला थाना विजयनगर सहित अन्य स्कूल शामिल हैं। इन पेटिकाओं में छात्राएं अपनी शिकायत और सुझाव गोपनीय रूप से डाल सकती हैं।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उनकी बात को सीधे पुलिस तक पहुंचाना और स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना को दूर करना है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि छात्राओं की हर शिकायत पर गोपनीयता बनाए रखते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।
#GhaziabadPolice #UPPolice #GirlSafety
#KotwaliGhaziabad #ACP #UPPolice #CommissionerateGhaziabad #GirlSafety #ShikayatPetika #WomenSafety #GhaziabadNews #BreakingNews
@Ghaziabad Police
@UP Police
@Commissionerate Ghaziabad