फिरोजाबाद में मारपीट का CCTV फुटेज आया सामने, पीड़ित का बयान - न्याय की लगाई गुहार
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के 60 फुटा रोड, शहनाई मैरिज होम के पास 11 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 5 बजे मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
पीड़ित नजमुल हसन पुत्र पप्पू निवासी हाजीपुरा, हिंदी स्कूल के पीछे ने बताया कि वह 60 फुटा रोड की ओर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना में उन्हें गर्दन और पीठ पर चोटें आईं हैं। पीड़ित द्वारा थाना रामगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। पीड़ित के अनुसार उनके पास घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी मौजूद है।
पीड़ित ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।
नोट: यह समाचार पीड़ित के बयान और प्राप्त CCTV फुटेज के आधार पर है। पुलिस जांच जारी है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
#Firozabad #ThanaRamgarh #CCTVFootage #60FutaRoad #FirozabadNews #CrimeNews #ViralCCTV #Justice #UPPolice #DDMNews #Exclusive #KashmirSinghJournalist