फिरोजाबाद नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का दूसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन - वेतन वृद्धि की मांग!
फिरोजाबाद नगर निगम में उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में लायंस सर्विसेज के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने "बोल मजूरा हल्ला बोल" के नारे लगाए। संघ का कहना है कि 15 हजार वेतन की मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आगरा नगर निगम की तर्ज पर वेतन बढ़ाने की मांग की जा रही है।
दूसरे दिन भी चक्का जाम और काम बंद हड़ताल जारी रही। संघ के नेता योगेश सरन, कृष्ण मुरारी, पवनदीप चौहान और विनय चौहान ने कहा कि कंपनी अधिकारी नदारद हैं और निगम प्रशासन सुन नहीं रहा।
#FirozabadNagarNigam #FirozabadNews #SafaiKarmachari #Hadtal #VetanVriddhi #LionsServices #UPNews #BreakingNews