पोड़ैयाहाट: पोड़ैयाहाट पुलिस ने मचखार में फरार आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाया, महिला को शादी की नीयत से भगाने का है आरोप
शादी की नीयत से महिला को भगाने के फरार आरोपी के मचखार स्थित घर में शुक्रवार को पोड़ैयाहाट पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया और आत्म समर्पण की चेतावनी दी।गौरव पासवान पिता टुनटुन पासवान ग्राम मचखार थाना पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 132/ 25 विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज है। जिसमें न्यायालय में हाजिर होना आवश्यक है। उपस्थित नहीं होने पर कुर्की की जा सकती है।