लालगंज: लालगंज व हलिया क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, एसपी ने दी शुभकामनाएं
लालगंज और हलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने थाने में बने हनुमान और विष्णु भगवान के नए परिसर का उद्घाटन कर पूजन किया। लालगंज थाने में शुक्रवार की रात 8:00 बजे से पूरी रात जागरण भजन कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान वृहद सजावट की गई।