सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, एससीएसटी का मामला दर्ज
मोतीनगर थानाक्षेत्र में आने वाले काकागंज में गुरुवार की रात तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ पुरानी बुराई के चलते मारपीट कर दी।जिसकी शिकायत युवक ने थाना में की।फरियादी युवक की शिकयात पर पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि फरियादी उमाशंकर पिता जगदीश कोरी निवासी काकागंज ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है