सागर नगर: सागर में नौकरी का झांसा देकर युवक से की गई धोखाधड़ी, गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। दमोह जिले के गैसाबाद निवासी रोहित पटेल ने गोपालगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया है कि मेडिकल कॉलेज के सामने संचालित एक निजी कंपनी ने उससे नौकरी के नाम पर ठगी की है।युवक का आरोप है इस तरह से पचासो लोगो के साथ ठगी की जा रही है, पैसे कम होने की वजह से कोई शिकायत नही करता।