सागर नगर: MPPSC की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को ज़िले के 10 केंद्रों पर होगी आयोजित
मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर सागर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर पर दो सत्रों में परीक्षा होगी। प्रथम पारी की परीक्षा का वास्तविक परीक्षा समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। दूसरी पारी में परीक्षा समय दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक है। 3130 विद्यार्थी शामिल होंगे।