सागर नगर: जिला कांग्रेस की शहर और ग्रामीण समन्वय समिति की संयुक्त बैठक हुई, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की समन्वय समिति की संयुक्त बैठक शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी डॉ चंदन यादव के मुख्य आतिथ्य में तिली स्थित जिला ग्रामीण कार्यालय में संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से विचार अपने अपने विचार रखे।