सागर नगर: CMHO की कार्यप्रणाली से निजी चिकित्सा संस्थान के संचालक परेशान, CMHO कार्यालय पहुंचने पर नहीं मिला कोई अधिकारी
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरी की कार्य प्रणाली से निजी स्वास्थ्य संस्थान संचालक काफी परेशान है। जिले के निजी स्वास्थ्य संचालक शनिवार दोपहर 12 इकट्ठा होकर सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां कोई भी अधिकारी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सागर का यह स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कार्यालय है लेकिन यहां हम लोग पहुंचे तो यहाँ कोई अधिकारी नहीं मिला।