सागर नगर: गोला कुआँ के पास मोंगा में कचरा फेंकने पर पारसनाथ ट्रेडर्स व कटरा में राजस्थान स्वीट्स पर लगा ₹5-5 हजार का जुर्माना
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयरियों के तहत गुलाब बाबा मंदिर मार्ग, गोला कुआँ तिराहा, काकागंज, पंतनगर मार्ग, संजयड्राइव मार्ग शनिवार को का निरीक्षण किया। गोला कुआँ के पास मोंगा में कचरा फेंकने पर दुकान मेसर्स पारसनाथ ट्रेडर्स के संचालक मनोज जैन और कटरा में राजस्थान स्वीट्स संचालक द आस-पास गंदगी फैलाने पर 5 -5 हजार का जुर्माना किया।