लखीसराय: जिला मुख्यालय में डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में डीएम शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बुधवार की संध्या 6,51 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में जिले में नशीले पदार्थों के नियंत्रण, जनजागरूकता और पुनर्वास से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।