करछना: भीरपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात 11:00 के करीब ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक युवक के पास से मिले दस्तावेज से उसकी पहचान बसही निवासी रोहित पुत्र अनिल कुमार के रूप में किया गया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी घर वालों को देते हुए, शव पोस्टमार्टम भेज दिया।