करछना: मनियारी कला गांव में अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर राख।
करछना तहसील क्षेत्र के कौंधियारा थाना अंतर्गत माझियारी कला गांव निवासी घनश्याम यादव के घर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से आग लग गए। आग की लपटे उठने ग्रामीण में हड़कंप मच गया। सूचना होने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तब तक घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान सफेद अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।