करछना: बीरपुर के जैपत्ति देवी इंटर कॉलेज में UP बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करनेवाले मेधावी छात्र हुए सम्मानित
करछना क्षेत्र के बीरपुर स्थित श्रीमती जैपत्ति देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा फल में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को विद्यालय प्रबंधक द्वारा मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया है। अच्छे अंक प्राप्त कर परिवार के साथ विद्यालय का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्रों ने सम्मानित होने पर खुशी जाताया हैं।