करछना: यमुनापार क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान बे मौसम हुई बारिश में गिरे जमकर ओले,गेहूं की तैयार फसलों को हुआ नुकसान
संगम नगरी प्रयागराज में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है,एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं,तो वहीं आज मंगलवार को यमुनापार क्षेत्र में तेज हवा के साथ बे मौसम बारिश के दौरान जमकर ओले गिरे हैं,बे मौसम बारिश से जहां लोगों की सेहत पर असर पड़ेगा,तो वहीं बे मौसम बारिश के साथ ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार गेहूं की फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है।