करछना: बेला चौराहा के निकट बोल बम स्टेशन के पास तालाब किनारे झाड़ियों में मिला एक युवक का शव, हत्या की आशंका
करछना क्षेत्र के बेला चौराहा के समीप बोल बम स्टेशन के पास तालाब किनारे झाड़ियां में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने देखा तो भीड़ जुट गई। सूचना होने पर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उपस्थित लोगों से मृतक का पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका। हत्या की आशंका।